फ्रेशर्स पार्टी 2026 बनी यादगार, पीआईबीएस के विद्यार्थियों ने दिखाई बहुआयामी प्रतिभा

BY — February 3, 2026

पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ बिज़नेस स्टडीज़, पेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा डिलाइट फेस्ट 2026 फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन रमन हॉल में अत्यंत उत्साह, गरिमा और उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ आरम्भ हुआ। “बॉलरूम एलिगेंस” थीम पर आधारित इस आकर्षक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा उनके शैक्षणिक जीवन की एक सकारात्मक, प्रेरणादायी और यादगार शुरुआत सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व को मंच प्रदान करने हेतु विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इनमें स्वागत नृत्य, एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुतियाँ, संगीत कार्यक्रम, भावपूर्ण शायरी पाठ, आकर्षक रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड, रोचक प्रश्न-उत्तर सत्र तथा एक प्रभावशाली सामाजिक संदेशयुक्त नाट्य प्रस्तुतियाँ ने सभी को रोमांचित किया। इन सभी प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, मंचीय कौशल और बहुआयामी प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सफल आयोजन का कुशल समन्वय डॉ. प्रियंका चौधरी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का सशक्त, ऊर्जावान एवं प्रभावी संचालन माही मेहता एवं हितेशी गहलोत ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष एवं विवेकपूर्ण मूल्यांकन प्रो. नवजोत सिंह तथा प्रो. पूर्णिमा दशोरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनुराग मेहता ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन से जुड़े सभी समन्वयकों, निर्णायकों एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने निर्णायकों का सम्मान करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन प्रदान किया तथा अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप मिस्टर फ्रेशर 2026 का खिताब मंथन एवं मिस फ्रेशर 2026 का खिताब हिमांशी यादव ने जीता। वहीं मिस्टर फ्रेशर रनर-अप सैफुद्दीन, मिस फ्रेशर रनर-अप भूमिका वैष्णव, मिस्टर डिलाइट 2026 लक्ष्यवर्धन सोनी तथा मिस डिलाइट 2026 का खिताब गार्गी शर्मा को प्रदान किया गया। परिणाम घोषणा के उपरांत सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने इस आयोजन को सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *