श्रीनाथ ज्वेल्स शोरूम का उद्घाटन आज

BY — February 6, 2026

उदयपुर। झीलों के शहर उदयपुर में शनिवार को श्रीनाथ ज्वेल्स शो रूम का उद्घाटन शनिवार को दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि श्रीमान हिमांशु सिंह राजावत द्वारा किया जायेगा। शो रूम के प्रहलाद त्रिवेदी ने बताया इस आर्टिफिशियल ज्वेल्स शो रूम पर उदयपुरवासियों को बंगाल के कारीगरों द्वारा सुन्दर एवं आकर्षक ज्वेलरी उपलब्ध होगी जो पहनने के बाद एक अलग ही पहचान देगा। उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों से बंगाल में उनका इसी का बिजनेस है। पिछले कुछ समय से उनका उदयपुर में इस तरह का शो रूम शुरू करने का मानस था जो अब जाकर के मूर्त रूप ले पाया है। यहां पर विशेष आकर्षण ही यही रहेगा कि यहां मिलने वाली ज्वेलरी में बंगाल की कारीगरी और राजस्थानी परम्परा की कारीगरी का मिश्रण होगा जो एक अलग ही आकर्षण पैदा करेगा। यहां पर हर तरह की ज्वेलरी उपलब्ण होगी।

यह शो रूम बेस्ट प्राईस, बेस्ट क्वालिटी एवं बेस्ट डिजाईन देने में विश्वाास रखता है और उसी तर्ज पर उदयपुर में भी काम होगा। शुभारम्भ अवसर पर ग्राहकों को हर आईटम की खरीद पर 20 प्रतिशत विशेष डिस्काउंट रखा गया है। लाईट वेट और बेस्ट प्राईज एवं बेस्ट डिजाईन में नेकलेस सहित हर प्रकार की ज्वेलरी यहां पर उपलब्ध होगी। लोकेश त्रिवेदी ने बताया कि नेकलेस की शुरूआती कीमत 700 रूपयें से प्रारम्भ होगी जो 4000 रूपए तक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह ज्वेलरी लम्बे समय तक खराब नहीं होती है बशर्ते इसमें कुछ सावधानियां रखनी पड़ती है। खास कर इसे पानी से जरूर बचा कर रखना पड़ता है। अगर वह खराब भी हो जाती है या उनकी चमक फीकी भी पड़ जाती है तो उन पर दुबारा पॉलिश करवाया जा सकता है। यहां पर खास कर अमेरिकन डॉयमण्ड ज्वेलरी होलसेल एवं रिटेल दोनों में हाई क्वॉलिटी डायमंड,हाई फिनिशिंग,नेकलेस, पैंडेंट, इयरिंग, ब्रेसलेट, बैंगल्स, मांग टिका, मंगल सूत्रा, नोज रींग,तूसी आदि उपलब्ध रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply