• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

गोरा बादल स्टेडियम के सर्वांगीण विकास में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग शहरवासियों के लिए बडी सौगात : जोशी

admin by admin
February 7, 2026
in Featured
0
गोरा बादल स्टेडियम के सर्वांगीण विकास में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग शहरवासियों के लिए बडी सौगात : जोशी
75
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर विकसित होगा शहर के हृदयस्थल गोरा बादल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण
पवेलियन और ऑफिस से लेकर खिलाडियों के लिए सर्वसुविधा से शहर की प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
हिन्दुस्तान जिं़क के सीएसआर मद से शहर के हृदयस्थल गोरा बादल स्टेडियम को अब स्पोटर््स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकासित करने से शहरवासियों, विशेषकर खिलडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिल सकेगा। यह बात सांसद सीपी जोशी ने शनिवार को हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड और नगर परिषद के बीच हुए एमओयू के अवसर पर कही। उन्होंने हिन्दुस्तान जिं़क की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन चित्तौडगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक पल है जब कई पूर्व प्रधानमंत्रियों और खेल प्रतिभाओं का प्रांगण रहा गोरा बादल स्टेडियम नये स्वरूप में विकसित हो कर स्पोट्स कॉम्प्लेक्स का स्वरूप लेने जा रहा है। यहां खिलाडी और आम नागरिक मॉर्निग वॉक के लिए जाते है, पिछले कई वर्षो से इस स्टेडियम का उपयोग नही हो पा रहा था लेकिन इस एमओयू के बाद एक बार फिर से गोरा बादल स्टेडियम जीवंत हो कर लोगो के आकर्षण का केंद्र होगा।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड एवं नगरपरिषद के बीच एमओयू के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विशिष्ठ अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आंक्या, जिला प्रभारी सचिव सरवन कुमार, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड के सीईओ अरूण मिश्रा, वेदांता समूह की सीएसआर हेड अनुपम निधि एवं चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक चंद्रभान सिंह आंक्या ने हिन्दुस्तान जिं़क की गोरा बादल स्टेडियम के सर्वागिंण विकास की पहल की प्रशंसा एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इस ऐतिहासिक स्थल के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया है जिसके पूर्ण होने पर युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और शहरवासियों को स्वस्थ रहने का सुनहरा अवसर फिर से प्राप्त होगा।
इस पहल पर, सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक हिन्दुस्तान जिं़क, अरुण मिश्रा ने कहा कि, “खेल में चरित्र निर्माण, मजबूत बनाने और समुदायों को एकजुट करने की ताकत है। गोरा बादल स्पोटर््स कॉम्प्लेक्स परिसर के विकास के माध्यम से, हमारा लक्ष्य एक ऐसा सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जहां युवा अपनी क्षमता को पहचान सकें और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकें। हिन्दुस्तान जिं़क में, हम ऐसे निवेश को युवा विकास, सामुदायिक कल्याण और ऐसे अवसर देने की दिशा में दीर्घकालिक योगदान के रूप में देखते हैं जो खेल के मैदान से कहीं आगे तक हैं।” चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से गोरा बादल स्पोटर््स कॉम्प्लेक्स में किये जाने विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्धेश्य जमीनी स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और प्रदेश में युवाओं की भागीदारी और प्रतिभा विकास के लिए संरचित अवसर प्र्रदान करना है।
अतंर्राष्ट्रीय एवं आधुनिक खेल सुविधा मानकों और दीर्घकालिक सामुदायिक आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजना के समग्र डिजाइन और चरणबद्ध निष्पादन की रूपरेखा दी गई है। यह स्टेडियम को एक बहुउद्देशीय खेल परिसर में चरणबद्ध विकास के लिए काम करेगा जो प्रशिक्षण, टूर्नामेंट और उत्सव एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा सकेगा। स्टेडियम के विकास में फुटबॉल मैदान और जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण शामिल है, जो आवश्यक सुविधाओं से युक्त होगा। इनमें युवा और युवतियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, स्वच्छता सुविधाएं, पार्किंग और सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, हाई मास्ट लाइटिंग, सौर-आधारित विद्युतीकरण, वर्षा जल संचयन संरचनाएं, संपर्क सड़क विकास, और चारदीवारी और प्रवेश-निकास का जिर्णोद्धार शामिल है।
खेलो और खिलाडियों के विकास हेतु हिन्दुस्तान ज़िंक सदैव अग्रणी
हिन्दुस्तान जिंक की यह पहल पूरे भारत में स्पोर्ट्स प्रमोशन में कंपनी की बढ़ती मौजूदगी को और मजबूत करती है। कंपनी फुटबॉल प्रोग्राम के जरिए स्ट्रक्चर्ड ग्रासरूट स्पोर्ट्स में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान कर रही है, जिसमें ऑल-इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के साथ पार्टनरशिप में जावर स्थित जिंक फुटबॉल एकेडमी शामिल है, जो बालक बालिकाओं के लिए रेजिडेंशियल एकेडमी है। बालिकाओं के लिए भारत की पहली रेजिडेंशियल फुटबॉल एकेडमी का लॉन्च प्रोफेशनल ट्रेनिंग, शिक्षा और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड परफॉर्मेंस डेवलपमेंट के जरिए कम उम्र से ही टैलेंट को निखारने के प्रति हिन्दुस्तान जिं़क की कमिटमेंट को दिखाता है। लगभग चार दशकों की स्पोर्ट्स विरासत के साथ, जिसकी शुरुआत 1976 में जावर में मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल स्टेडियम से हुई थी, हिन्दुस्तान जिं़क ने फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई खेलों में लगातार स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया है। कंपनी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रासरूट टैलेंट डेवलपमेंट को मजबूत करना जारी रखे हुए है, जिसने उदयपुर को ग्लोबल रनिंग मैप पर जगह दी है, और इन स्पोर्ट्स पहलों से सामूहिक रूप से लगभग 30हजार लोग लाभान्वित हुए है। एमओयू पर नगरपरिषद आयुक्त केजी माली एवं हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने हस्ताक्षर कर आदान प्रदान किया। इस अवसर पर प्रशासक नगरपरिषद कैलाश गुर्जर, जनप्रनिधि अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा, गौरव त्यागी, ओम प्रकाश शर्मा,नवीन पटवारी, हिन्दुस्तान जिंक से जी मलेशम, अभय गौतम, सुंदर राज, ममता शर्मा, मनीषा भाटी, योगेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: chittorgarh stadium by hind zincFeaturedHindustan Zinc's support for the all-round development of Gora Badal Stadium is a great gift for the city residents: Joshiudaipur hind zinc gora badal stadium chittorgarhगोरा बादल स्टेडियम के सर्वांगीण विकास में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग शहरवासियों के लिए बडी सौगात : जोशी
Share30Tweet19Send
Previous Post

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्डर-15 कुश्ती प्रतियोगिता आज से

Next Post

वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan   Mar »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?