Header Banner

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्डर-15 कुश्ती प्रतियोगिता आज से

BY — February 7, 2026

उदयपुर। श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति व जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार से स्वर्गीय उस्ताद ओमप्रकाश सेन की स्मृति में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता एम बी ग्राउण्ड के अटल बिहारी मल्टी परपज इन्डोर हाॅल में आयोजित की जा रही है। प्रयितोगिता का उद्घाटन रविवार प्रातः 11 बजे होगा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य भर से 350 से अध्यक्ष खिलाड़ी भाग लेंगे जो 30 गोल्ड,30 सिल्वर व 60 ब्राॅन्ज मेडल के लिये खेलेंगे। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विेजताओं को सरकार की ओर से 1 लाख,सिल्वर मेडल विजेताआंे को 50 हजार तथा ब्राॅन्ज मेडल विजेताओं को 25 हजार रूपयें मिलेंगे। अतिथियों के स्वागत एवं सत्कार के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। वहीं प्रतियोगिता को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव उमेद सिंह द्वारा तकनीकी टीम गठित की गई है, जिसमें भारतीय कुश्ती संघ के तीन अंतरराष्ट्रीय रेफरी शामिल किए गए हैं। प्रतियोगिता में दो अंतराष्ट्रीय कोच भी मौूजद रहेंगे। इस प्रतियोगिता में थर्ड अम्पायर की भंाति रेफरी भी रहेगा। हाॅल में बड़ी एलईडी भी लगायी गई है।

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। इस भव्य आयोजन के संयोजक श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के अध्यक्ष वीरम देव सिंह कृष्णावत एवं यदुराज सिंह कृष्णावत द्वारा गठित टीम कुश्ती प्रतियोगिता की भव्यता को बढ़ाने मे लगी है। सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह में उदयपुर के साथ ही मेवाड़ के वरिष्ठ नेता,समाजसेवी एवं खेल प्रेमी भी उपस्थित रहेंगे,वहीं आयोजन अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा एवं आयोजन सचिव पहलाद चैहान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में वर्ष 2011, 2012 एवं 2013 में जन्मे बालक एवं बालिका पहलवान भाग ले सकेंगे। कृष सेन ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा पहलवानों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ कुश्ती खेल को नई दिशा देने का कार्य करेगी। इस अवसर पर सिद्धार्थ शर्मा,प्रहलाद चैहान, देेवेन्द्र साहू,भंवरसिंह,दीपक राजोरा,हरीश राजोरा,,हरीश यादव,कृष्णा सेन भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply