पेसिफिक का शैक्षणिक भ्रमण शिविर जैसलमेर रवाना

BY — February 13, 2026

पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय पाहेर विश्विद्यालय,उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शिविर हेतु बसें सायं विश्विद्यालय परिसर से प्रस्थान हुई। इस अवसर पर प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी, प्रो.दिलेंद्र हिरेन (चेयरमैन फैकल्टी साइंस एंड टेक्नोलोजी), प्राचार्य डॉ. हेमंत पांड्या (पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय), प्राचार्य डॉ. कपिलेश तिवारी (पेसिफिक टीचर्स एजुकेशन) ने संयुक्त रूप से सभी विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया।

कार्यक्रम में शिविर प्रभारी एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि 5 दिवसीय शिविर में सभी छात्राध्यापकों को जैसलमेर दर्शन,मिट्टी,संस्कृति की पहचान के साथ साथ बॉर्डर तनोट माता दर्शन सहित वार म्यूजियम ओर दैनिक गतिविधियो ओर साहसिक क्रियाएं करवाई जाएंगी महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक समझ को सुदृढ़ करने तथा व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। हम सभी विद्यार्थियों के सफल, सुरक्षित एवं ज्ञानवर्धक यात्रा की कामना करते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply