पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय का जैसलमेर में प्रशिक्षण शिविर

BY — February 21, 2026

जैसलमेर। पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास के उद्देश्य से जैसलमेर में आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह शक्तावत, रेंजर (चित्तौड़गढ़) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कान सिंह भाटी, जैसलमेर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिविर प्रभारी एवं महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र सिंह चुंडावत ने की। अतिथियों ने अपने संबोधन में प्रशिक्षण शिविरों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

पाँच दिवसीय शिविर के प्रथम दिवस विद्यार्थियों को रेतीले धोरों में ट्रेकिंग करवाई गई। द्वितीय दिवस प्रातः सह प्रभारी गजेंद्र सिंह खींची एवं तीर्थपाल राठौड़ के निर्देशन में सूर्य नमस्कार एवं व्यायाम के माध्यम से दिन की शुरुआत की गई। इसके पश्चात जैसलमेर किला, पटवों की हवेली एवं सालम सिंह की हवेली का भ्रमण कराया गया। तृतीय दिवस लोंगेवाला बॉर्डर, जीरो लाइन बॉर्डर एवं तनोट माता मंदिर के दर्शन करवाए गए। रात्रि में सांस्कृतिक प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह चुंडावत के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चतुर्थ दिवस प्रातः योगाभ्यास के पश्चात कनोई गांव स्थित राजकुमारी रत्नावती बालिका विद्यालय का अवलोकन करवाया गया, इसके बाद सर्किट ट्रेनिंग एवं परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया। शिविर के अंतिम दिवस पूर्व संध्या में केम्प फायर / सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रोग्राम में एकल गीत में प्रथम स्थान पर कविता द्वितीय स्थान पर संस्कृति एवं तृतीय स्थान पर पुष्पेन्द्र सिंह रहे । एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर संस्कृति द्वितीय स्थान पर भावना कुंवर राणावत एवं तृतीय स्थान पर युक्ति गहलोत रहे । समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर तमन्ना एन्ड ग्रुप द्वितीय स्थान पर सुमन एन्ड ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर निशा एन्ड ग्रुप रहे । ड्रामा में मोहित एन्ड ग्रुप प्रथम स्थान पर ओर द्वितीय स्थान पर लोकेश दत्ता एन्ड ग्रुप एवं तृतीय स्थान शोभित एन्ड ग्रुप रहे ।
पाँचवें एवं अंतिम दिवस सभी शिविरार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर की व्यवस्थाओं में पैसिफिक समूह के ग्रुप प्रेसिडेंट प्रोफेसर बी.पी. शर्मा, कुलपति प्रोफेसर हेमंत कोठारी एवं प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पंड्या का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने समय-समय पर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात शिविर प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह मायदा द्वारा शिविर समाप्ति की घोषणा की गई। शिविर में महिला प्रभारी रीतू कुंवर सहित भानुप्रताप सिंह एवं अनमोल सिंह चौहान संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *