उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एण्ड सैफ्टी मैनेजमेंट महाविद्यालय एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के लिए सीपीआर और फर्स्ट एड पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर हेमंत कोठारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्राथमिक उपचार प्रदान करने हेतु आवश्यक ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल से अवगत कराना है। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एण्ड सैफ्टी मैनेजमेंट निदेशक डॉ. मुकेश श्रीमालीने बताया कि इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता उन्नत कौशल एवं सिमुलेशन केंद्र पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक जोशी थे। डॉ. दीपक ने जलने, कट लगने व चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया एवं चोट लगने, ज्वाइंट एवं फ्रेक्चर के प्राथमिक उपचार तथा साथ ही सी.पी.आर के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंत में सभी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. एमएम मंगल ( प्रधानाचार्य पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल ) के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अमोस मार्क एवं नीरज खटीक ने किया।







