Header Banner

छात्राओं को 90% तक स्कॉलरशिप देगा IMS उदयपुर

BY — March 10, 2026

उदयपुर। शहर के करियर गाइडेंस संस्थान IMS उदयपुर द्वारा छात्राओं के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप पहल शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत उदयपुर और आसपास के प्रत्येक स्कूल व कॉलेज से दो मेधावी छात्राओं को 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। संस्थान के डायरेक्टर नीलकमल अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कई छात्राएं आर्थिक कारणों या सही मार्गदर्शन के अभाव में अपने सपनों को आगे नहीं बढ़ा पातीं, ऐसे में यह स्कॉलरशिप उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

उन्होंने बताया कि यह स्कॉलरशिप छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रोफाइल और क्षमता के आधार पर दी जाएगी। चयनित छात्राएं IPMAT, NPAT, SET, CAT, CUET और लॉ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी संस्थान में अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन में कर सकेंगी। संस्थान के अनुसार प्रत्येक स्कूल और कॉलेज से केवल दो छात्राओं का ही चयन किया जाएगा, इसलिए इच्छुक छात्राओं को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राएं IMS उदयपुर कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply