पीएमसीएच में आधुनिक सुविधाओं से लैस एचडीयू के नए परिसर का उद्घाटन

BY — March 20, 2026

मरीजों को मिलेगी किफायती दरों पर उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ
उदयपुर। मरीजों को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नवनिर्मित हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस नए परिसर का उद्घाटन पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश वर्मा और एचडीयू इंचार्ज डॉ. सबा द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस नए एचडीयू विभाग के शुरू होने से हम जटिल बीमारियों के इलाज और मरीजों की देखभाल में पहले से कहीं अधिक सक्षम हो गए हैं।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि जनरल मेडिसिन विभाग का यह विस्तार अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों और आधुनिक बुनियादी ढांचे का एक उत्कृष्ट संगम है। उन्होंने कहा यह यूनिट उन मरीजों के लिए संजीवनी है जिन्हें सामान्य वार्ड से अधिक,लेकिन पूर्ण वेंटिलेटर सपोर्ट (आईसीयू) से कम स्तर की निरंतर मॉनिटरिंग की आवश्यकता होती है। यह यूनिट न केवल मरीजों की रिकवरी दर में सुधार करेगी, बल्कि क्रिटिकल केयर यूनिट (आईसीयू) पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को भी कम करेगी। उद्घाटन के इस मौके पर एचडीयू की इंचार्ज डॉ. सबा ने कहा कि मरीजों की मनोवैज्ञानिक सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहाँ उन्नत कार्डियक मॉनिटर्स और सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम के साथ ही आईसोलेशन वार्ड, केंद्रीकृत नर्सिंग स्टेशन, जहाँ से नर्सिंग स्टाफ हर पल प्रत्येक बेड पर पैनी नजर रख सकेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विशेषज्ञ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और एडमिन स्टाफ उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *