पाहेर के फेकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ‘अभिव्यक्ति’ का समापन

BY — March 28, 2026

पाहेर विश्वविद्यालय के फेकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह ‘अभिव्यक्ति’ का 28 मार्च 2026 को रंगारंग एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पाहेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी, विज्ञान एवं तकनीकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. दिलेन्द्र हिरन तथा मुख्य अतिथि श्रीमती निष्ठां कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

समारोह के अंतिम दिवस पर डांस (ग्रुप/सोलो), सॉन्ग (ग्रुप/सोलो) एवं रैम्प वॉक जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच पर ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया। रैम्प वॉक में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, वहीं गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं की विविधता देखने को मिली। स्टूडेंट ऑफ़ द इयर का पुरुस्कार आई आर एस सेवा में चयनित राहुल कुमार पालीवाल को दिया गया | मिस्टर एनुअल रोनक आमेटा तथा मिस एनुअल अंशी कलाल रही | सभी विजेताओ को पुरुस्कृत किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. हिमानी दशोरा द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य मोजूद थे। इस दो दिवसीय समारोह ‘अभिव्यक्ति’ ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया तथा पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *