राष्ट्रीय प्रमुख (बिज़नेस) पाठक को जनसंपर्क उत्कृष्टता सम्मान 2026

BY — April 25, 2026

भारत 24 के राष्ट्रीय प्रमुख-बिज़नेस डॉ. देवेंद्र पाठक को राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस पर प्रेसक्लब में अयोजित समारोह में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया जयपुर ने जन संपर्क उत्कृष्टता सम्मान 2026 देकर सम्मनित किया। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ पवन अरोड़ा, हरिदेव जोशी पत्रकार और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु नंद किशोर पांडे ,दिग्गज वरिष्ठ पत्रकार एलसी भारती के साथ पीआरएसआई जयपुर चैप्टर से वीरेंद्र पारीक मनीष हूजा, कविता जोशी और जाने माने वरिष्ठ जन संपर्क कर्मियों ने ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

बता दें कि डॉ देवेंद्र पाठक , इंजीनियरिंग ग्रेजुएट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरेट विलक्षण प्रतिभा के धनी मीडिया जगत में एक जाना माना अनुभवी पेशेवर नाम, जो पिछले कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य कर रहे है। ज़ी मीडिया में डिप्टी वाईस प्रेसिडेंट और जोनल हेड के रूप में कार्य कर चुके है और वर्तमान में अब भारत 24 में नेशनल हेड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ पाठक ने एवन टीवी में प्रेसिडेंट, ईटीवी मैं नेशनल हेड बिज़नेस, अमर उजाला में यूनिट हेड, आंध्र ज्योति में रीजनल हेड नार्थ के साथ दैनिक भास्कर (भास्कर समूह) में मार्केटिंग सेल्स हेड, 94.3 माय एफएम रेडियो में स्टेशन हेड के रूप में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *