Header Banner

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पेसिफिक मेडिकल परिसर में रोपे पौधे

BY — June 5, 2026

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय कैम्पस को हरा भरा और पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्ेष्य से आज ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अर्न्तगत परिसर के विभिन्न हिस्सों में 20 से ज्यादा छायादार और फलदार पौधे रोपे। एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अवसर पर आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीएमयू के प्रेसिडेन्ट डॉ.एम.एम.मंगल, पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ.यू.एस.परिहार,प्रो.प्रिसिडेन्ट डॉ.संगीता चौहान,पीएमसीएच की वाइस प्रिंसिपल डॉ.मोनाली,फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. विनोदीनी वरहाडे, डॉ. आर. के. पालीवाल, सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

पीएमसीएच के ऐक्जिीर्क्यूटव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल एवं सीईओ शरद कोठारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम चक्र को देखते हुए आज वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन चुका है। पेसिफिक संस्थान हमेशा से ही चिकित्सा और शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों में अग्रणी रहा है। संस्थान का लक्ष्य पूरे कैंपस को पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और प्रदूषण मुक्त बनाना है, ताकि यहाँ आने वाले मरीजों, छात्रों और स्टाफ को एक शुद्ध और स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस दौरान डॉ.एम.एम.मंगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान न केवल पर्यावरण को बचाने की एक अनूठी पहल है, बल्कि यह अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावुक और पवित्र माध्यम भी है। जिस तरह मां हमारा पालन-पोषण करती है, उसी तरह प्रकृति भी हमें जीवन देती है। अपनी मां के नाम पर लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करेगा। इस अवसर पर डॉ.यू.एस.परिहार,ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। डॉ.परिहार ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर हरियाली का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि पेड़-पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके जल्द ठीक होने में भी सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। इस अभियान के तहत पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply