उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
कोऑर्डिनेटर डॉ. शुभम मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम में पाहेर विश्वविद्यालय के ग्रुप प्रेसिडेंट प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रो. एम. एम. मंगल, पाहेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी, पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. ज़फ़र खान एवं प्रो. विनीता बाघेला प्रोफेसर फिजियोथेरेपी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुसंधान, नैदानिक दक्षता एवं नैतिक मूल्यों के साथ एक सफल फिजियोथेरेपिस्ट बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कांजा IT हेड, डॉ. निधि माथुर, श्री रोहित गोस्वामी, हिना लौहार सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी शिक्षा, क्लीनिकल प्रशिक्षण, अनुसंधान, व्यावसायिक नैतिकता तथा भविष्य की संभावनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय संस्थान के संकाय एवं आयोजन समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।