Header Banner

पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एमबीए काउंसलिंग 4 को

BY — August 3, 2026

विशेषज्ञ देंगे करियर मार्गदर्शन
उदयपुर। पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पैसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा एक दिवसीय एमबीए काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इस अवसर पर काउंसलिंग कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन, प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी, डीन प्रो. दीपिन माथुर , प्रो. पवन हिरन , डॉ. कपिल वर्मा, संयोजक डॉ. पुष्पकांत शाकद्वीपी एवं डॉ. नरेंद्र चावड़ा ने किया।

डीन प्रो. दीपिन माथुर ने बताया कि इस एक दिवसीय काउंसलिंग कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों जैसे वित्त , मानव संसाधन, मार्केटिंग तथा बिजनेस एनालिटिक्स के विशेषज्ञ, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य एमबीए करने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रबंधन क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी देना एवं उन्हें अपने भविष्य की सही दिशा निर्धारित करने में सहायता करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ग्रुप प्रेजिडेंट प्रो बी पी शर्मा ने अपनी शुभकामनाये प्रेषित  की।
वर्तमान में संस्था में  एमबीए ड्यूल स्पेशलाइजेशन, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स तथा एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन , एमबीए एग्जीक्यूटिव जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान ज्योति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्था द्वारा संचालित सभी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा यह बताया जाएगा कि वे किस प्रकार अपने करियर की प्रभावी योजना बनाकर प्रबंधन क्षेत्र में सफल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.