Header Banner

पैसिफिक फार्मेसी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी

BY — October 7, 2026

उदयपुर। पैसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके महाविद्यालयीन जीवन की सुखद शुरुआत के उद्देश्य से भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर एवं फार्म.डी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं प्रतिभा-आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। संचालन हर्षित, नियति, मयूर, आयुषी, मानसी, तनिषा एवं माधवीने किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रैंप वॉक, नृत्य, नाटिका एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं मंचीय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों एवं विद्यार्थियों की तैयारी में डॉ. प्राची व्यास, डॉ. प्रीति सोलंकी, डॉ. हेमलता सालवी एवं डॉ. अंकिता जोशी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, परिचय एवं रैंप वॉक सहित विभिन्न चरणों के आधार पर विजेताओं एवं उपविजेताओं का चयन किया गया।
बी.फार्मेसी वर्ग में मिस्टर फ्रेशर – चेतन रावल, मिस फ्रेशर रुक्या डामरी, मिस्टर फ्रेशर उपविजेता लोकेश कुमार और मिस फ्रेशर उपविजेता सुमैन चुने गए। फार्म.डी. वर्ग में मिस्टर फ्रेशर – मनन, मिस फ्रेशर सुहानी, मिस्टर फ्रेशर उपविजेता सत्यम पटेल एवं भगवान सिंह चुने गये।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ विभिन्न चरणों में भाग लिया। विजेताओं एवं उपविजेताओं की घोषणा के दौरान विद्यार्थियों ने तालियों एवं उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर PAHER University के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, रजिस्ट्रार शरद कोठारी जी, ग्रुप प्रेसिडेंट डॉ. बी.पी. शर्मा, प्रेसिडेंट डॉ. हेमंत कोठारी एवं संस्था के डीन डॉ. पीके चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. गुंजन जादौन, डॉ. माया शर्मा एवं डॉ. रानू शर्मा सहित समस्त संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संकाय सदस्यों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उनके नए शैक्षणिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। फ्रेशर्स पार्टी विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग, प्रतिभा और नई मित्रता से भरा एक यादगार अवसर बनकर सामने आई। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के महाविद्यालयीन जीवन की नई शुरुआत को आनंदमय एवं यादगार बना दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.