Header Banner

और निकल चला पानी

BY — September 3, 2011
फतह सागर भर जाने के बाद यह विहंगम चित्र अपने कैमरे में कैद किया उदयपुर न्यूज़ के फोटोग्राफर कैलाश टांक ने.
और पानी तो निकल चला..

उदयपुर. पानी तो अपना रास्ता खुद ढूढ लेता है, और आखिर जिस घड़ी का सभी को इंतज़ार था, हालांकि पुरे ओवर फ्लो का नज़ारा दिखने में कुछ समय और लगेगा पानी ने अपनी हदें पार करते हुए फतह सागर के ओवर फ्लो से निकलना शुरू कर दिया. शनिवार सुबह से झील पर पानी छलकने के इंतज़ार में शहरवासी पाल पर बैठे रहे. उधर पीछोला में आई जल राशि देखने लोग उमड़ रहे हैं. फतह सागर के ओवर फ्लो से पानी निकलना शुरू हो गया है लेकिन ओवर फ्लो रफ़्तार से होने में अभी कुछ समय लगेगा. इस ओवर फ्लो के प्रति लोगों की उत्सुकता देखते हुए पुलिस ने भी इंतज़ाम किये हैं वहीँ नगर परिषद ने फ्लड लाइट्स लगये हैं ताकि अँधेरे में बहते पानी का लुत्फ़ उठा सकें.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply