Header Banner

सूरजपोल में भाजयुमो का व्यंग्यात्मक प्रदर्शन

BY — July 26, 2012

कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के लिए हस्ताक्षर अभियान

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल के तत्वावधान में सूरजपोल स्थित कन्ट्रोल रूम के पास भाजयुमो प्रदेश के आह्वान पर कांग्रेस हटाओ देश बचाओ का नारा देते हुए बैनर पर हस्ताक्षर करवाकर व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया गया।

मुख्य वक्ता बोर्दिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा दी जाये तो वह देश की दशा व दिशा दोनों बदल सकता है। आने वाला समय युवाओं के पक्ष का है। मण्डल के कार्यक्रम की सराहना की।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर थे। अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री लोकेश द्विवेदी ने की। विशिष्ट  अतिथि सभापति रजनी डांगी, मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्ण्व, गजेन्द्र भण्डारी थे।
क्या था प्रदर्शन :
भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष कमलेश प्रजापत ने बताया कि बैनर पर कांग्रेस हटाओ देश बचाओ का नारा लगाते हुए करीब 1500 लोगों से हस्ताक्षर करवाये गए। तीन गधों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, युवराज अंकित किया गया। इसका आशय था कि जिस प्रकार गधे दिनभर मेहनत करते है लेकिन किसी के हांकने एवं परबुद्धि से ही कार्य करते है अंततोगत्वा परिणाम शून्य होता है। उसी प्रकार कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं युवराज भैया (जिस पर अंकित था कि मुझे भी प्रधानमंत्री बनना है) जिनकी भी मेहनत तो खूब है लेकिन जनता महंगाई, भ्रष्टानचार व काले धन से त्रस्त है। जिसका परिणाम शून्य है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदडा, मण्डल प्रभारी इरशाद चेनवाला, लवदेव बागडी, मण्डल महामंत्री पिन्टू प्रजापत, सुनील व्यास, प्रदीप श्रीमाली, इन्द्रलाल मेनारिया, जे. पी. जैन, अनिल अग्रवाल, जगदीश गौड, जितेश कुमावत आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply