Header Banner

जयकारे लगाकर बने सदस्य

BY — July 31, 2012

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर जिला के सरदार पटेल मण्डल के वार्ड 18 के 31 युवाओं द्वारा बडबडे़श्वर महादेव मन्दिर में शेरसिंह राजावत के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजयुमो मण्डल महामंत्री वैभव भण्डारी ने बताया कि इन कार्यकर्ताओ ने वार्ड 18 के पार्षद भंवरसिंह देवडा, भाजपा मण्डल महामंत्री महेश त्रिवेदी, भाजयुमो सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष मोहन गुर्जर, वार्ड 18 के अध्यक्ष तरूण माहेश्वरी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी थे। अध्यक्षता वार्ड 18 के अध्यक्ष तरूण माहेश्वरी ने की। विशिष्ट अतिथि सभापति रजनी डांगी, भाजपा सरदार पटेल मण्डल महामंत्री महेश त्रिवेदी, पार्षद भंवर सिंह देवडा, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, भाजपा नेता दीपक बोल्या, भाजयुमो सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष मोहन गुर्जर थे।
भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि नये कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री वैभव भण्डारी, उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर, कुलदीप चौधरी, सन्नी पोखरना, चन्दन लौहार, चिराग सिंघवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply