Header Banner

उदयपुर के दो शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

BY — September 5, 2011

नई दिल्ली. राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राजस्थान के 16 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।  सम्मानित शिक्षकों मेंउदयपुर के पुरूषोत्तम लाल चौबीसा और लक्ष्मण दास वैष्णव शामिल हैं. इनके अलावा सवाई राम जाट (जयपुर), योगेन्द्र सिंह चाहर (भरतपुर), पारी टिलवानी (जयपुर), रमेश कुमार पारीक (जयपुर), श्यामा कंवर चौहान (जयपुर), अजय मेहता (श्रीगंगानगर), घनश्याम गौतम (कोटा), इन्द्र राज शर्मा (जोधपुर), निर्मला आर्य (कोटा), श्री सत्य नारायण कच्छावा (नागौर), सुशील कुमार शर्मा (चूरू),  अंजू श्रीवास्तव (जयपुर), महेश कुमार गौतम (दौसा) और सुरेन्द्र कुमार यादव (जयपुर) शामिल है।  इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्राी श्री कपिल सिब्बल और राज्यमंत्रि  श्रीमती डी. पुरनदेश्वरी भी मौजूद थी

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply