Header Banner

कॉमर्स कॉलेज ने पेसिफिक को हराया

BY — September 6, 2011

इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता

बी. एन. कॉलेज ग्राउंड पर मैच खेलते खिलाडी.

उदयपुर. शहर के भूपाल नोबल्स कॉलेज ग्राऊंड पर इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता के मंगलवार को हुए उदघाटन मैच में कॉमर्स कॉलेज ने पेसिफिक कॉलेज को हराया. आयोजन कर्ताओं में कुलदीप सिंह झाला ने बताया कि प्रतियोगिता ४ दिन तक चलेगी. इसमें कुल १५ टीमें भाग ले रही हैं. इस रौरान कुल १४ मैच होंगे. उदघाटन समारोह में अतिथियों के रूप में अंतर राष्ट्रीय खिलाडी मीनू सोलंकी, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मगनसिंह राजवी, सुविवि के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी, राजस्थान फुटबाल संघ के अध्यक्ष लालसिंह झाला ने भाग लिया.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply