Header Banner

स्वतंत्रता सेनानियों से मार्गदर्शन व प्रेरणा लें : झाला

BY — August 9, 2012

देहात कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता सेनानियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान

udaipur. उदयपुर देहात जिला कांग्रेस तथा कांग्रेस मीडिया सेंटर द्वारा ‘अगस्त क्रान्ति दिवस’ भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर गुरुवार को अलग अलग कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनन्दन कर सम्मान किया गया।

देहात कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने अस्वस्थ वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी पुरूषोत्तमलाल शर्मा (सुथारवाडा), जगन्नाथ चौबे (धोली बावडी) एवं अवध बिहारी वाजपेयी (भूपालपुरा) का निवास पर जाकर उनको माल्यार्पण एवं शॉल ओढाकर श्री फल भेंट कर सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।
प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि देहात कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी अभिनन्दन समारोह एवं विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि श्रम राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता, सचिव मुख्यालय देवेन्द्रसिंह शक्तावत, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया आदि मौजूद थे, जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित की।
सम्मान समारोह मे केसरसिंह सिसोदिया (अम्बामाता स्कीम) मनोहरलाल ओदिच्य (छोटी ब्रह्मपुरी), देवीलाल पालीवाल (सेक्टर—14) एवं स्वतंत्रता सेनानी विधवा नर्बदाबाई धर्मपत्नि स्व. इच्छाशंकर औदिच्य (छोटी ब्रह्मपुरी) का माल्यार्पण कर शॉल उपरणा ओढाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर इनका आशीर्वाद लिया गया।
जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता किशन त्रिवेदी, ख्यालीलाल सुहालका, जगन्नाथ शर्मा, रामकिशन सेन, शंकरलाल शर्मा का माल्र्यापण कर एवं उपरणा ओढाकर पार्टी में सेवाओं हेतु सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मांगीलाल चौधरी पूर्व प्रधान, मथुरेश नागदा, किशन त्रिवेदी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सचिव कमलसिंह चौधरी, देवेन्द्र मीणा, दिलीप प्रभाकर, पूर्णिमा मेनारिया, शारदा मीणा, कामिनी गुर्जर, भुवनेश व्यास, देवीलाल मीणा आदि मौजूद थे।
मीडिया सेंटर
जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने महात्मा गांधी व स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग-बलिदान से प्राप्त आजादी को अक्षुण्ण रखने की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।
सभी कार्यकर्ता स्वतंत्रता सैनानी पुरुषोत्तम शर्मा एवं जगन्नाथ प्रसाद चौबे के निवास पर गए और उनका शाल, श्रीफल, पगड़ी व माल्यार्पण के साथ अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में शहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत, बतुल हबीब, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, इण्टक के अशोक तम्बोली, रणजीतसिंह सांखला, महेन्द्र पटेल, नितेश सर्राफ सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply