Header Banner

सुखाडिया स्मृति व्याख्यान में नामवर सिंह आएंगे

BY — August 13, 2012

7 सितम्बर को होगा सुविवि में

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की ओर से सुखाडिया स्मृति व्याख्यान 7 सितम्बर को होगा। इस में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रख्या‍त समालोचक तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी  विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो नामवर सिंह आएंगे।

कहानी नई कहानी, कविता के नए प्रतिमान, छायावाद, दूसरी परम्परा की खोज और बात-बात में बात आदि पुस्तेकों के लेखक और  साहित्य अकादमी सम्मान से पुरस्कृत प्रो. सिंह जवाहरलाल नेहरू  विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के भारतीय भाषा केंद्र के अध्यक्ष रहे हैं और फिलहाल वहां  प्रोफेसर एमेरिटस हैं। हिंदी आलोचना की प्रतिष्ठित पत्रिका आलोचना का लगभग दो दशकों से संपादन भी कर रहे हैं। प्रो. नामवर सिंह प्रारंभ से ही महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से जुडे रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply