Header Banner

सीएस फाउंडेशन में नवीं रैंक पर उदयपुर की प्राची

BY — August 25, 2012

सीएस एग्जीग्यूटिव में प्रकाश मंगनानी की दूसरी रैंक

udaipur. इस वर्ष गत जून में सीएस की हुई परीक्षाओं में उदयपुर चैप्टर से प्रविष्ट छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उदयपुर चैप्टर से इस वर्ष सीएस फाउंडेशन में नवीं रैंक प्राची चौबीसा (77.50 प्रतिशत) तथा 18 वीं रैंक गज़ल गंगावत (75.25 प्रतिशत) ने प्राप्त की है।

इसी प्रकार सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा में प्रकाश मंगनानी (72.83) ने दूसरी रैंक, राहुल दुबे (70) ने आठवीं रैंक तथा पलक जैन (67.66) ने 18वीं रैंक हासिल की। यह सभी रैंकिंग ऑल इंडिया लेवल पर हैं।
उदयपुर चैप्टर के सचिव पवन तलेसरा ने बताया कि उदयपुर चैप्टर का ओवर ऑल रिजल्ट  सीएस फाउंडेशन में 45 प्रतिशत, सीएस एग्जीक्यूटिव (दोनों ग्रुप) में 37 प्रतिशत तथा सीएस प्रोफेशनल (चारों ग्रुप) में 12 प्रतिशत रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply