Header Banner

अर्चित वर्दिया अमर रहे

BY — July 27, 2011

सियाचिन की बर्फीली सीमा पर शहीद हुए उदयपुर के नौनिहाल लेफ्टिनेंट अर्चित वर्दिया का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह सम्मान के साथ रानी रोड श्मशान पर किया गया. उनकी शव यात्रा सेना के एकलिंगगढ़ छावनी चिकित्सालय से निकली जो माछला मगरा स्थित उनके बड़े पापा के निवास पर पहुंची. वहां से उदयपोल, सूरजपोल होते हुए रानी रोड शमशान घाट पहुंचे. जहाँ सेना की रेजिमेंट १७५ मीडियम के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ओनर दिया. उनकी चिता को मुखाग्नि उनकी बहन दिव्यानी ने दी. उनकी देह पञ्चतत्व में विलीन हो गयी.इस अवसर पर राज्य के जनजाति मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, सांसद रघुवीर मीना, जिला कलक्टर हेमंत गेरा, एडीएम् एम्.एल.चौहान, त्रिलोक पुरबिया आदि मौजूद थे.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply