Header Banner

जिलास्तरीय क्रिकेट स्पर्धा शुरू

BY — August 26, 2012

udaipur. रविवार को महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल में 57 वीं जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रुप कमाण्डर कर्नल आई.एस.सहदेवा एवं भारतीय क्रिकेट खिलाडी -ए टीम के उपकप्तान अशोक मेनारिया तथा दिशान्त याज्ञनिक ने किया।

उद्घाटन समारोह में विशिष्टन अतिथि शिक्षा विभाग के उप जिला अधिकारी (खेल) श्री गोविन्दसिंह चुण्डावत एवं शैक्षिक प्रकोष्ठक के अधिकारी श्री कमलेन्द्रसिंह राणावत, पर्यवेक्षक मोहम्मद इकबाल शेख मौजूद थे। समारोह में अतिथियों का अभिनन्दन एम.एम.पी.एस. के प्राचार्य संजय दत्ता ने किया तथा अतिथियों, दल प्रभारियों एवं खिलाडिय़ों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply