Header Banner

एस.एल.सिंह राजस्थान बीएसएनएल के नए मुख्य महाप्रबन्धक

BY — August 31, 2012

जयपुर। भारतीय दूरसंचार सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री एस. एल. सिंह ने आज भारत संचार निगम लिमिटेड, राजस्थान दूरसंचार परिमण्डल के नए मुख्य महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।

सिंह भारतीय दूरसंचार सेवा के 1979 बैच के अधिकारी हैं। 6 जुलाई, 1981 को आपने एएलटीटीसी गाजियाबाद में सहायक मण्डल अभियन्ता दूरसंचार के रूप में विभाग में प्रवेश किया। श्री सिंह इससे पूर्व राजस्थान परिमण्डल में वरिष्ठ महाप्रबन्धक (एन्टरप्राइज बिजनेस) के पद पर कार्यरत थे। इनके कार्यकाल के दौरान सम्पूर्ण भारतवर्ष में वर्ष 2010-11 में एन्टरप्राइज बिजनेस में राजस्थान परिमण्डल ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा 2011—12 में टॉप पॉच स्थानों  पर रहा था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply