Header Banner

वरिष्ठ चित्रकार पी. एन. चोयल नहीं रहे

BY — September 1, 2012

udaipur. शहर के वरिष्ठ् चित्रकार पी. एन. चोयल का शुक्रवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। चित्रकला के साथ शहर को भी ऊंचाइयों पर पहुंचाने में चोयल का महत्वनपूर्ण योगदान रहा। उनके पुत्र व पौत्र भी उनके इसी काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर रात अचानक उनका निधन हो गया। 1948 से इस विधा को अपनाने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जयपुर में आर्ट स्कूल से शिक्षा प्राप्त  करने के बाद मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से शिक्षा प्राप्त  की। 1974 में लम्बी बीमारी के बाद एक बार फिर वे अपनी कलाकारी में बदलाव लाए। महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय को उन्होंने अपनी कलाकारी के माध्यम से खूब दर्शाया और सम्मान भी पाया। उनके पुत्र शैल चोयल एवं पौत्र आकाश चोयल भी इसी क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply