Header Banner

सेन्ट एन्थोनीज स्कूल के छात्रों का राज्य स्तर पर चयन

BY — September 10, 2012

udaipur. हाल ही सम्पन्न जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में सेंट एन्थोनीज स्कूल के छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन के बाद राज्यरस्तारीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

शारीरिक शिक्षक व मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं का जिनमें फुटबॉल अण्डर-19 में शिवांशु पांडे, अण्डर-14 में जयेश यादव, गौरव कोठडिया, तैराकी में प्रत्युष औदिच्य, श्लोमक पिंपलकर, स्नेह पिंपलकर, सृष्टी पिंपलकर, श्लोक शर्मा, बेडमिन्टन में वृषांक शर्मा, क्रिकेट अण्डर-14 में आयुष सोमानी, अभिषेक चन्देल, बास्केटबॉल में आयुषी खराडिय़ा, हेण्डबॉल में अंशुमान सिंह, मुदित मालविय का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु हुआ। प्राचार्य विलियम डिसूजा ने खिलाडि़यों को बधाई दी और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply