Header Banner

अगले माह तक पूरा हो जाएगा विभूति पार्क का काम

BY — September 12, 2012

यूआईटी बैठक में अधिकारियों ने किया आश्वस्त

udaipur. नगर विकास प्रन्यास अगले माह अक्टूबर तक फतहसागर की पाल के सामने स्थित विभूति पार्क का काम पूर्ण कर लेगा। यह आश्वासन प्रन्यास अधिकारियों ने चेयरमैन रूप कुमार खुराना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को बुधवार को हुई बैठक में दिलाया। चेयरमैन रुप कुमार खुराना की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्य समय पर नहीं होने पर अधिकारियों की क्लास ली।

प्रन्यास सचिव डॉ. आर. पी. शर्मा ने बताया कि जल्द ही लो कार्बन मोबिलिटी प्लान को लेकर डेनमार्क की कंपनी से एमओयू करेगा। इसके साथ अन्य  कंपनियों का भी सहयोग लिया जाएगा। नगर परिषद के पार्षद फूलसिंह मीणा ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में शामिल होकर फतहसागर की पाल के सामने विभूति पार्क के अब तक अधूरे पड़े काम पर सवाल उठाया था। चेयरमैन खुराना ने भी काम की धीमी गति को स्वीकार किया। इसके अलावा बैठक में अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत बनने वाले मकान, फ्लैट्स आदि की पर भी चर्चा की गई। बैठक में ओएसडी प्रदीप सांगावत, भूमि अवाप्ति अधिकारी जगमोहन सिंह व वरिष्ठ नगर नियोजक सतीश श्रीमाली सहित कई संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply