Header Banner

मूर्तिपूजक संघ के पर्यूषण का समापन

BY — September 19, 2012

दिगम्बर जैन समाज के पर्यूषण शुरू

उदयपुर। श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के पर्यूषण जहां बुधवार को संपन्न हुए वहीं दिगम्बीर जैन समाज के पर्यूषण शुरू हो गए। बुधवार शाम प्रतिक्रमण कर मूर्तिपूजक संघ के अनुयायियों ने खमतखामणा की। चौगान स्थित मंदिर में भी भव्य आंगी की गई।

खमतखामणा का यह दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा। इसी दिन विभिन्नग तप करने वाले तपस्वीण पारणा भी करेंगे। इससे पूर्व मालदास स्ट्री ट स्थित आराधना भवन में विराजित मुनिवृंद ने प्रवचन दिए। दिगम्बेर जैन समाज के पर्यूषण में विभिन्न  मंदिरों में प्रतिमाओं की आंगी की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply