Header Banner

रन फॉर हार्ट मैराथन 30 को

BY — September 29, 2012

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल तथा वेदांता ग्रुप के साझे होगी मैराथन

udaipur. जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल एवं वेदांता ग्रुप (हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड) के तत्वारवधान में विश्व ह्दय दिवस पर रविवार को रन फॉर हर्ट मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन 30 सितंबर को फतहसागर की पाल पर देवाली छोर से शुरू होगी।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के सीओओ आनंद झा ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य हृदय को लेकर लापरवाह लोगों को हृदय रोगों तथा इससे होने वाले शारीरिक नुकसानों के प्रति जागरूक करना है। यह दौड़ फतहसागर पाल के देवाली छोर से शुरू होकर मोती मगरी गेट पर संपन्न होगी। इस दौड़ में हर उम्र के लोग शामिल हो सकेंगे। इस अनुठे कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज-विश्वविद्यालय, सामाजिक संगठन, विभिन्न संस्थाएं, एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य तथा प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही इस मौके पर आयोजित दौड़ में विजेता रहने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
झा ने बताया कि वर्ल्डज हॉर्ट फैडरेशन की ओर से हर साल, सितंबर का अंतिम रविवार विश्व ह्रदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर विश्व के विभिन्न संगठन, ह्रदय रोगों के प्रति जागरूकता लाने के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply