मुंबई में आयोजित समारोह में नवाजे गए चौधरी
udaipur. एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर की सूचना तकनीक (आईटी) को भारत के अन्य तकनीकी उपक्रमों में से सर्वश्रेष्ठ अवार्ड ‘एज़’ से नवाजा गया है। आईटी से संबंधित प्रसिद्ध पत्रिका इंफोर्मेशन वीक के इंटरप्राइजेज ड्राइविंग ग्रोथ एवं एक्सीलेंस थू्र आईटी (एज़) का सम्मान एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के आईटी प्रमुख श्री विजय चौधरी ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया।
न्यूयॉर्क स्थित इंफोर्मेशन वीक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईटी मीडिया समूह चलाया जाता है जो वर्ष 2009 से भारत में भी सक्रिय है। यह समूह वर्ष भर में उन नामी गिरामी कंपनियों के आईटी क्षेत्र से जुड़े क्रिया कलापों का अध्ययन करता है जिनसे की कंपनियों ने अपने उत्थान के क्षेत्र में प्रयास किए है। मुंबई के मुंबई कन्वेशन एण्ड एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में इंफोर्मेशन वीक के मुख्य संपादक श्री ब्रायन पेरीरा ने श्री चौधरी को यह सम्मान प्रदान किया। श्री चौधरी ने इस सम्मान के लिए एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के ईटरनल मेवाड़ के आईटी शाखा उदयपुर के समस्त कर्मचारियों की मेहनत का श्रेय बताया है।











