Header Banner

एमडीएस में बच्चों ने खेला गरबा

BY — October 20, 2012

udaipur. शहर के हिरणमगरी से. 3 व प्रताप नगर स्थित एमडीएस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की किड्स वर्ल्डं शाखा में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राएँ गरबा की पारम्परिक वेशभूषा में आए।

सभी नन्ही छात्राएँ नव दुर्गा की वेशभूषा में गरबा खेलने आई। इसी के साथ कक्षा प्लेग्रुप से एच. केजी. तक के बच्चों के लिए प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें सभी नन्हे-मुन्नो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी अध्यापिकाओं ने भी उनके साथ गरबा रास खेला।

कक्षा प्लेग्रुप के नन्हे-मुन्नो के लिए बॉल गेम व ब्लॉक गेम रखा गया। कक्षा नर्सरी के छात्रों के लिए बस्र्ट द बलून, कक्षा एल.केजी. के छात्रों के लिए रिंग व बैलेन्सिंग एवं कक्षा एच.केजी. के छात्रों के लिए स्किपिंग प्रतियोगिता व हर्डल रेस रखी गई। स्कूल प्राचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा नवरात्रि में मनाये जाने वाले इस गरबा रास के महत्व के बारे में नन्हे-मुन्नों को जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply