Header Banner

मुख्यमंत्री का उदयपुर पहुंचने पर स्वागत

BY — November 17, 2012

udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह 11.45 बजे स्टेट प्लेन से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका पुष्प गुच्छ एवं मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मानगढ़ धाम (बांसवाडा़) प्रस्थान कर गए। वहां से लौटकर वे देवास पहुंच गए। शाम को वापस जयपुर रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के हवाई अड्डे पहुंचने पर सांसद रघुवीर सिंह मीणा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर.डी. जावा, संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी़, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी आदि ने उनकी अगवानी की। इस दौरान नगर विकास प्रन्यास चेयरमैन रूपकुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, दिलीप सुखाडि़या सहित जिला कलक्टर विकास एस. भाले, पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद शर्मा, एयरपोर्ट निदेशक, प्रोटोकॉल ऑफीसर पुष्पेन्द्र सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply