Header Banner

मंशापूर्ण व्रत का उद्यापन

BY — November 17, 2012

महादेव मंदिरों में उमड़े व्रती महिला पुरुष

udaipur. श्रावण मास की चतुर्थी से शुरू होने वाले सोलह सोमवार का मंशापूर्ण व्रत उद्यापन शनिवार को कार्तिक मास की चतुर्थी पर हुआ। महिला-पुरुषों ने चौथ के व्रत कर विधिपूर्ण उद्यापन कर भगवान महादेव को सवा चार किलो आटे से निर्मित चूरमे का भोग धराया।

शहर के महाकाल सहित विभिन्न महादेव मंदिरों में व्रती महिला पुरुषों का सुबह से जमावड़ा रहा। महिलाओं ने शनिवार सुबह जल्दी उठकर घर में चूरमा बनाया। फिर मन की इच्छा  पूर्ण करने के लिए महादेव को सोलह सोमवार विधि व्रत पूर्ण कर विधि विधान से भगवान का पूजन अभिषेक कर कच्चे सूत की गांठ खोलकर सुपारी भगवान भोलेनाथ को अर्पित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply