Header Banner

परेशानियों से जूझते प्रतिभागियों ने दी परीक्षा

BY — November 18, 2012

सी-टेट परीक्षा का आयोजन

udaipur. केन्द्रीय माध्य मिक शिक्षा बोर्ड की केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) का आयोजन रविवार को हुआ। परीक्षा शहर के करीब नौ केन्द्रों  पर हुई। कहीं कहीं केन्द्रों  पर सुविधाओं के अभाव में परीक्षार्थियों को काफी परेशानी भी हुई।

परीक्षा दो चरणों में सुबह 10.30 से 12 तथा दोपहर 1.30 से 3 बजे तक हुई। जानकारी के अनुसार सरदारपुरा स्थित सेंट्रल एकेडमी में प्रतिभागियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहर से परीक्षा देने आए प्रतिभागी स्कूल ढूंढने में ही लगे रहे। इसी प्रकार अंदर पानी पीने-पिलाने की व्यवस्था  भी उचित नहीं होने से प्रतिभागी काफी परेशान रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply