Header Banner

एमडीएस व रेजोनेन्स के विद्यार्थियों ने फहराया परचम

BY — December 9, 2012
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजनाudaipur. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरू द्वारा आयोजित परीक्षा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के प्रथम चरण का परिणाम शनिवार को घोषित किया जिसमें एमडीएस व रेजोनेन्स उदयपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी योग्यता का परचम फहराया।एमडीएस व रेजोनेन्स उदयुपर से गत वर्ष 6 के मुकाबले इस वर्ष 16 होनहारों ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा के पहले चरण में उत्‍तीर्ण होकर यह सफलता प्राप्त की। रेजोनेन्स व एमडीएस के इन्टीग्रेटेड कक्षा कार्यक्रम के 12 नियमित विद्यार्थियों अर्पित जैन, कविश भाटिजा, कुशल बाबेल,  सिद्धार्थ अग्रवाल (कक्षा ग्यारहवीं) हार्दिक सेठ, कीर्ति जोशी, अंकुर अग्रवाल, इशित मूर्डिया, मृनाल टांक, रूपल भटनागर, साक्षि बाबेल, सरवर हुसैन (कक्षा बारहवीं) ने प्रथम चरण में लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करी है। इन विद्यार्थियों में 2 विद्यार्थी कुशल बाबेल व साक्षी बाबेल भाई-बहन है

रेसोनेन्स के सेन्टर मैनेजर अरुन श्रीमाली ने बताया कि इन सभी के अलावा रेसोनेन्स के छात्र पल्लव जैन, चिनमय माहेश्वरी, कार्तिकेय सैनी, वसीम अहमद ने के प्रथम चरण में सफलता प्राप्त की है। इन सभी विद्यार्थियों के अलावा इस परीक्षा में एमडीएस के 2 और छात्रों सुजय गुप्ता व कार्तिकेय माथुर का भी चयन हुआ है

एमडीएस के निदेशक डा. शैलेन्द्र सोमानी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों की मेहनत व लगन एवं उत्तम शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है कि गत वर्ष के मुकाबले दुगुने से अधिक बच्चों का चयन हुआ है। रेसोनेन्स के सेन्टर हेड रवि रंजन ने बताया कि गत वर्ष चयनित 6 विद्यार्थियों में से कुल 3 विद्यार्थियों का चयन अंतिम चरण में हुआ था। जिसमें यश गुप्ता ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे उदयपुर को गौरवान्वित किया था। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा षुरू किया गया कार्यक्रम है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply