Header Banner

ड्राईक्लीनर की दुकान में आग

BY — December 10, 2012

लाखों का नुकसान

udaipur. शहर के गणेशघाटी क्षेत्र में एक ड्राईक्लीनर की दुकान में गत रात्रि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिससे दुकान में रखे सारे कपडे़ राख हो गए। आग से लाखों का नुकसान बताया गया है।

जानकारी के अनुसार गणेशघाटी में राजकुमार वसीटा की सनब्राइट ड्राईक्लीनर्स की दुकान है। शादियों के सीजन के कारण काफी महंगे सूट, साडि़यां आदि ड्राइक्लीन होने आए थे। रात में राजकुमार दुकान बंद कर कुछ दूर अपने घर चले गए। रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। कपड़ों के कारण आग तेजी से फैलती गई। मकान मालिक को कपडे़ के जलने की बू आई। बाहर आने पर उसने देखा और दुकानदार को फोन किया। उसके पहुंचने तक आग काफी भयंकर रूप से बढ़ चुकी थी। स्थानीय लोगों ने दमकल को फोन किया। तत्काल गाड़ी भी पहुंची लेकिन बड़ी गाड़ी होने के कारण वह दुकान तक नहीं पहुंच पाई। पड़ासियों ने अपने प्रयासों से काफी देर बाद आग पर काबू पाया। तब तक 25 हजार रुपए नकद, फर्नीचर, कपडे़ आदि सब राख हो चुके थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply