Header Banner

94 दवाएं आई, 105 वितरण केन्द्र बनाये

BY — September 27, 2011

उदयपुर. दो अक्टूबर से शुरु होने वाली राजकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क दवा वितरण योजना के तहत जिला औषध भण्डार को 94 प्रकार की दवाएं प्राप्त हो गई हैं। प्रथम चरण में जिले को 52 प्रकार की दवाईयां प्राप्त हुई थी तथा दूसरे चरण में 42 प्रकार की महत्वपूर्ण दवाईयां मिली हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त दवाईयों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, केंसर नियंत्रण व थॉयरायड जैसी महत्वपूर्ण बीमारियों की दवाईयां भी शामिल हैं।

मालवीय आयेंगे

नि:शुल्क दवा वितरण कार्यक्रम 2 अक्टूबर से शुरू होगा. इनमें जिले के प्रभारी जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री महेन्दजीत सिंह मालविया मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 2 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे सेटेलाईट हॉस्पीटल हिरणमगरी में कार्यक्रम होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply