Header Banner

बच्चों को स्वेटर वितरित

BY — December 22, 2012

221215Udaipur. गोगुन्दा तहसील के जोगियों का गुडा़ गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जोगियों का गुडा़ में 1 से 8 वीं तक के छात्र एवं छात्राओं को तेज सर्दी में दिलाने की मंशा के चलते 175 स्वेटर भारतीय रेड क्रास सोसायटी द्वारा स्वेटर वितरण किए गए।

मुख्य अतिथि राज्य श्रम एवं खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया एवं विशिष्टं अतिथि राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शान्ता प्रिन्स एवं सोसायटी के संचालक गजेन्द्र भंसाली के हाथों वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान ही अतिथियों ने स्कूली बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली एवं बच्चों को निरंतर शिक्षा के पथ पर चलते हुए देश के प्रति उपने दायित्वों से रूबरू कराया व उनका मार्गदर्शन किया। राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया ने सोसायटी द्वारा बच्चों के लिए किये गये स्वेटर वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सचिव गजेन्द्र भंसाली एवं सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा आहवान किया कि शहर के और भामाशाह भी ऐसे पुनीत कार्य में रुचि लें। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जन दक्षा ट्रस्ट श्रमिक मित्र गोविन्दलाल ओड, आजाद बोर्दिया, प्रद्युम्न कुमार शर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मुकेश मेघवाल, दुर्गेश नन्दनी दाहिमा, दीप्ति शर्मा, राकेश चन्द्र जैन, सुभाष मीणा, मोहनलाल मेघवाल एवं वार्ड पंच दाडमी देवी आदि ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply