Header Banner

निशक्त बच्चों के लिए खेलकूद स्पर्धाएं

BY — December 24, 2012

241220Udaipur. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं सर्वशिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में भण्डारी दर्शक मण्डप में विशेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 267 बच्चोंr व 65 शिक्षकों ने भाग लिया।

241222प्रमुख रूप से भाग लेने वाली संस्थाएं बधिर विद्यालय, नारायण सेवा संस्थान, प्रयास संस्थान, थियोसोफिकल सोसायटी एवं बडगांव, गिर्वा, गोगुन्दा, सलूम्बर, सराडा, खेरवाडा, झाडो़ल, कोटडा़ से विशेष योग्यजन बालक/बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता 4 श्रेणियों में श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, मानसिक विमंदित एवं अस्थि बाधित की विभक्तर थी। विभिन्न प्रतियोगिताएं 50 मीटर दौड, तेज चाल, बाल थ्रो, जलेबी रेस, गुब्बारा फोड, रस्सा कसी, एकल गान, समूह गान आदि आयोजित की गई।
241221समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता एवं विशिष्टस अतिथि उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने विजेताओं को पारितोषिक वितरित किया। उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने सभी आगुन्तकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। संचालन सर्वशिक्षा अभियान, बडगांव सन्दर्भ व्यक्ति श्री डी.एल. ठाकुर ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply