udaipur. शहर के निकट भटेवर में स्नेक केचर पदमसिंह राठौड़ ने रेस्क्यू कर रविवार दोपहर करीब 12 फीट लम्बा अजगर पकड़कर ग्रामीणों को राहत दिलाई।
राठौड़ ने बताया कि गत करीब 20 दिन से ग्रामीण परेशान थे। अजगर खेत पर बने घरों पर ही बैठा था। रविवार को उन्हें जानकारी मिली तो उन्हें वन विभाग के अधिकारी सुहैल मजबूर को बताया और मौके पर पहुंचे। वहां से रेस्क्यू कर उन्होंने इस 12 फीट लम्बे अजगर को पकड़ा और प्राकृतिक अभयारण्य में छोड़ दिया।













