Header Banner

शिकायत निपटाने की एवज में बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

BY — January 8, 2013

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय

080111Udaipur. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक बाबू को शिकायत का निपटारा करने की एवज में चर हजार रुपए की रिश्व‍त लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के एएसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि गोवर्धनलाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके खिलाफ पत्नी के साथ अवैध सम्ब्न्धों  को लेकर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। पुलिस में भी मामला दर्ज हुआ था। जांच में शिकायत गलत पाई गई। पुलिस व प्रशासनिक एजेंसियों की ओर से जांच करवाई जा चुकी थी। यह शिकायत वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पड़ी थी। शिकायत को अपने स्तर पर निपटाने के एवज में वरिष्ठ लिपिक बड़गांव निवासी मदन मोहन ने 5 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगे। मामला 4 हजार में निपटा। उसने ब्यूरो को शिकायत की। सत्यापन होने के बाद ब्यू रो ने ट्रेप किया और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply