Header Banner

विद्या भवन पॉलीटेक्निक में खेलकूद टूर्नामेन्ट का समापन

BY — January 15, 2013

150102Udaipur. विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नौ दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार को हुई। इस दौरान वॉलीबाल, क्रिकेट, कैरम, शतरंज तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुई।

प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी एवं इलेक्ट्रीकल इंजी. क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रही। टेबल टेनिस में राहुल पाटीदार, इलेक्ट्रोनिक्स तृतीय वर्ष, कमलेश वैष्णरव सिविल, तृतीय वर्ष, हिमांशु शर्मा, इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी, तृतीय वर्ष क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। शतरंज में रेणू मगनानी इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी, द्वितीय वर्ष, नम्रता चौधरी, कम्प्यूटर साइंस एवं इंजी. द्वितीय वर्ष क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रही। केरम में मोनिका यादव, सिविल इंजी. प्रथम वर्ष एवं ज्योति चौहान, कम्प्यूटर साइंस एवं इंजी. क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में सिविल इंजी. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा इलेक्ट्रीकल इंजी. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे। खेलकूद का आयोजन इलेक्ट्रीकल विभाग के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह, शिवप्रकाश कुर्मी, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं निलेश कुमार सोलंकी, प्रयोगशाला सहायक ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply