Header Banner

‘स्पन्दन’ : वनवासी बन्धुओं को कम्बल वितरित

BY — January 17, 2013

170103Udaipur. आलोक संस्थान, आलोक समाज सेवा प्रकोष्ठ व आलोक इन्टरेक्ट क्लब, हिरण मगरी के संयुक्त तत्वावधान में आज आलोक सीनीयर सैकण्डरी स्कूल, हिरण मगरी के व्यास सभागार में ‘‘स्पन्दन’’ कार्यक्रम के तहत वनवासी बन्धुओं को ऊनी कम्बलें एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत, मुख्य अतिथि एवं अन्य रोटरी बन्धुओं ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत सुदूर गांवों का चयन कर वहां सर्वे करा कर ही कार्य वितरण किया जाता है। रिमोट एरिया से लोगों को आमंत्रित कर इन सामग्रियों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद् के रामजी वार्ष्णेवय थे। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष सुशील बांठिया, बी. एल. मेहता, सुरेन्द्र जैन, संजय भटनागर, राजेन्द्र श्रीमाली आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply