Header Banner

सीएस फाउंडेशन में उदयपुर की भी भागीदारी

BY — January 22, 2013

परिणाम घोषित

icsiUdaipur. सीएस फाउंडेशन कोर्स के परिणाम इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने घोषित कर दिए। इसमें उदयपुर के छात्रों ने भी अपना उल्लेखनीय स्थान बनाया है।

उदयपुर चैप्टर के सचिव पवन तलेसरा ने बताया कि भव्या सुराणा ने 88.75 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया में 19वीं एवं उदयपुर में पहली रैंक प्राप्त की है। इसी प्रकार पिनाज जैन एवं निकिता माहेश्वरी ने 87 प्रतिशत मार्क्स के साथ उदयपुर में दूसरी रैंक प्राप्त की। अंकुश जैन 85.50 प्रतिशत के साथ उदयपुर में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि कुल 574 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे थे जिसमें से सिर्फ 352 ही उत्तीर्ण हुए। इसके बाद अब एक्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल एग्जाम्स होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply