Header Banner

न्याय दिलाएंगे डॉ. गीता पटेल को : कटारिया

BY — February 1, 2013

भाजपा का धरना

010212Udaipur. भाजपा देहात महामंत्री डॉ. गीता पटेल को रिश्वत लेते पकड़े जाने के प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला द्वारा कथित षड्यंत्रकारियों एवं नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि डॉ. गीता पटेल ने किसानों के हित में निवर्हन करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। एक कार्यकर्ता को निरन्तर प्रगति पथ पर बढ़ता हुआ प्रतिद्वंद्वियों को सहन नहीं हुआ और उसे षडयंत्रपूर्वक शिकार बनाया गया। हर हाल में गीता पटेल को न्याय दिलाया जाएगा। उसके लिए जो भी जद्दोजहद करनी पड़ी वह करेंगे।
इससे पूर्व डॉ. गीता पटेल ने बताया कि किस तरह आरोपियों गेहरीलाल डांगी ने संदीप लक्षकार, सुनील सुथार एवं विमला सोनी उर्फ बंटी के साथ मिलकर षड्यंत्र को अंजाम दिया।  प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने भी संबोधित किया। शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट व देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत ने उपरना ओढ़ाकर डॉ. पटेल का सम्मान करते हुए कहा कि यह सम्मान उस नारी को है जिसने इतने षड्यंत्र में फंसने के बाद और राजनीतिक संकट का पूरे स्वाभिमान के साथ सामना किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला, पूर्व सांसद महावीर भगोरा, पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी, सभापति रजनी डांगी, चन्द्रसिंह कोठारी, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मून्दड़ा, युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य, शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, रामकृपा शर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. किरण जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply