Header Banner

बसंत पंचमी पर रहेगी सामूहिक विवाहों की धूम

BY — February 13, 2013

130213Udaipur. बसंत पंचमी पर गुरुवार को अबूझ मुहूर्त के तहत सावों की धूम रहेगी। शहर में विभिन्नच समाजों के सामूहिक विवाह आयोजन होंगे जिनकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। बुधवार को मिठाईयां बन रही थीं वहीं विवाह के आरंभिक मांगलिक कार्य हुए।

130211130214हेमराज व्यायामशाला में राजपूत महासभा संस्थान के 8 जोड़ों का विवाह होगा। बुधवार को गणपति स्थापना कर मंगल गीत गाए गए। समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष सरस्वती तंवर के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर गणपतिजी को रिझाया। महासभा अध्यक्ष दलपतसिंह चूंडावत व सचिव गणपतसिंह पंवार ने बताया कि महासभा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में भट्टी पूजन के साथ व्यंजन बनाना शुरू कर दिया गया। विवाह स्थल से आठ जोड़ों की सामूहिक बारात निकलेगी जो गुलाबबाग के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विवाह स्थल पहुंचेगी जहां सभी दूल्हे एक साथ तोरण की रस्म अदा कर सामूहिक विवाह का आगाज करेंगे। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों एवं उल्लेखनीय देने वालों का समाज की ओर से बहुमान किया जाएगा।
इसी प्रकार सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से सेक्टरर 11 स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सामूहिक विवाह आयोजन होगा। इसमें 7 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कागर होगा। मेढ़ क्षत्रिय स्वार्णकार समाज का सामूहिक विवाह आयोजन ठोकर चौराहा स्थित रेलवे ग्राउंड मैदान पर होगा। यहां 13 जोड़ों का विवाह होगा।
130212

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply