Header Banner

नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण का आरोप

BY — March 18, 2013

अश्लील क्लिप नेट पर डालने की धमकी

crimeUdaipur. शहर के अम्बामाता थाने में महिला ने अश्लील क्लिपिंग बनाकर नेट पर डालने की धमकी देकर दो वर्षों तक यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। महिला का यह भी आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील क्लिप बनाई गई थी।

पुलिस के अनुसार बेदला रोड स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज कराया कि दो वर्ष पूर्व उसने एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट दिलाने में राजसमंद निवासी हमीद नूर उर्फ बंटी पुत्र काले खान ने मदद की थी। उसके बाद से उसका परिचय हुआ। आए दिन वह उसके घर आता जाता रहता था। दो वर्ष पूर्व उसने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। वह अचेत हो गई। अचेतावस्थार में महिला के कपडे़ उतारकर आरोपी ने अश्लील क्लिपिंग बना दी। होश में आने पर युवक ने उसे क्लिप की जानकारी दी और उसे  इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। लगातार दो वर्षों तक वह उससे दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह क्लिपिंग को नेट पर डालने की धमकी देता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply