Header Banner

राशन डीलरों ने बंद रखी दुकानें

BY — March 20, 2013

सड़क हादसे में मृतक भाजपा नेता का अंतिम संस्कार

kamal-logoUdaipur. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्व. सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक जैन का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। बुधवार को सभी राशन डीलरों ने जैन के सम्मान में दुकानें बंद रखीं।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक जैन का 19 मार्च को फतहपुरा से देवाली जाते हुए सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बुधवार सुबह उनके निवास स्थान से शवयात्रा प्रारम्भ हुई जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, व्यापारी संगठनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, राशन डीलर विक्रेता संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। जैन का अहिंसा पुरी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शांतिलाल चपलोत, ख्यालीलाल पामेचा, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सभापति रजनी डांगी, प्रमोद सामर, वरिष्ठ नेता मांगीलाल जोशी, धर्मनारायण जोशी, कुंतीलाल जैन, रोशनलाल जैन सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिंधिया एवं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रंद्धांलजि व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply